अबैध हथियार बनाते दो आरोपी गिरफ्तार

CRIME Election-2017 FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना पुलिस ने दो शस्त्र फैक्ट्री संचालको को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा और बंदूक बरामद किये है| पुलिस ने बीती रात दोनों की गिरफ्तारी हैबतपुर गढिया कटरी से दिखाई है|

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की हैबतपुर गढिया कटरी में कुछ लोग अबैध शस्त्र बना रहे है| जिस पर थानाध्यक्ष मोहित लाल यादव पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और शहर कोतवाली क्षेत्र के देवरामपुर निवासी सनी यादव पुत्र रघुनंदन सिंह यादव व शिव नगर कालोनी निवासी आदर्श अग्निहोत्री पुत्र विजेंद्र अग्निहोत्री को दबोच लिया| पुलिस के अनुसार उनके पास से एक 12 बोर की देशी बंदूक, तीन तमंचों के साथ ही साथ कुछ अनिर्मित तमंचे भी पुलिस ने बरामद कर लिये है| पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|