पालिका की नाक के नीचे टूट रही आचार संहिता

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पूरे नगर में राजनैतिक दलो की प्रचार सामिग्री हटाने का दावा करने वाली पालिका अपनी नाक के नीचे ही इसका उलंघन करा रही है| टाउन हाल के गेट के निकट काफी मात्रा में होर्डिंग अभी भी लगे है| लेकिन कोई देखने वाला नही|

नगर पालिका के टाउन हाल कार्यालय के निकट लगे ट्रांफार्मर में विभिन्य राजनैतिक दलों के होर्डिंग लगे देखे जा सकते है| उन्हें अपनी सुबिधा के लिये पालिका के द्वारा शायद लगाया गया है| पूरे जिले में प्रचार सामिग्री को लेकर प्रशासन सख्त है| लेकिन पालिका कर्मी प्रशासन की आँखे में ही धूल झोंक रहे है| जिसको लोगो को आचार संहिता का पाठ-पढ़ाना चाहिए वह ही उलंघन कर रहा है|

पालिका ने यह जिम्मेदारी अवर अभियन्ता मुकेश जायसवाल को दी है लेकिन इन होर्डिंग देखकर साफ लगता है की वह अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभा रहे| एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह ने बताया की होर्डिंग कही भी नही होने चाहिए| उन्हें जल्द हटा दिया जायेगा|