फर्रुखाबाद का नाम बदलने की उठायी मांग

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-shsankफर्रुखाबाद: भाजयुमो नेताओ ने फर्रुखाबाद के 302 वें जन्म दिवस पर जिले का नाम बदलने की मांग उठायी| किसी महान बिभूति के नाम पर जनपद का नाम रखने की वकालत की गयी है|

नेताओ ने जिला जेल चौराहे पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मांग कर कहा है कि जिले में महादेवी वर्मा ने जन्म दिया था| जनपद से गंगा निकलती है | नगर में जगह-जगह सैकड़ो साल पुराने शिवालय इसका उदाहरण है कि फर्रुखाबाद से पहले भी यहाँ बड़ी संख्या में लोग निवास करते थे| इसके बाद भी फर्रुखशियर के नाम पर जिले का नाम चल रहा है जो किसी भी तरह से अपराकाशी( जिले) के लिये उचित नही है| भाजयुमो ने फर्रुखाबाद का नाम बदलने की मांग रखी है|
शशांक शेखर मिश्रा, रवि ठाकुर, अमन गुप्ता, रानू दीक्षित, हर्षित, शरद शुक्ला, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे|