चुनाव में होगा सपा सरकार के अत्याचार का अंत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

stypal-singhफर्रुखाबाद: बीजेपी ने 2 जनवरी को लखनऊ में होने वाली मोदी की परिवर्तन महारैली में जिले से बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित कर ले जाने की रणनीति पर अंतिम मोहर लगा दी| जिसके माध्यम से प्रत्येक बूथ से 10-10 कार्यकर्ताओ. को रैली मे ले जाने कि तैयारी की गयी है| बैठक में आये क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद कुमार अग्र हरे ने कहा कि सपा के अत्याचार और भ्रष्टाचार के खात्मे का समय करीब में है|

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय मंत्री कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र प्रमोद कुमार अग्र हरे ने कहा कि 19 को कानपुर में ऐतिहासिक रैली हुई| भारी जनसमर्थन पीएम मोदी को मिला| उसी प्रकार आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुये यूपी के लखनऊ में पीएम मोदी अपने समस्त कार्यकर्ताओ को परिवर्तन महारैली के माध्यम से सम्बोधित करेंगे| उन्होंने निर्देश दिये की सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी अपनी-अपनी बैठके तय कर लें|हर बूथ से दस-दस कार्यकर्ता को लखनऊ पंहुचाना है|

विधान सभा प्रभारी अपनी-अपनी विधान सभा से भीड़ लखनऊ ले जाने की व्यवस्था करे| आगामी विधान सभा चुनाव में सपा सरकार के अत्याचार व भ्रष्टाचार के खात्मे का समय आ गया है| सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी को जीत दिलाने में लगे|जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी अपने विचार रखे| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, भास्कर दत्त द्विवेदी,शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|