अफसरों ने नही सुनी घायल गाय की पुकार तो सीएम से गुहार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

cowफर्रुखाबाद: बीती रात शहर कोतवली के पांचाल घाट पर एक डग्गामार ने गाय को रौंद दिया| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| अफसरों को उसकी मदद के लिये फोन लगाया गये लेकिन किसी ने मदद नही की आखिर काफी देर तक मदद ना मिलने से गाँव की पैर को काटना पड़ा| जिसको लेकर लोगो में आक्रोश है|
हरीशचन्द्र शिक्षण एवं समाज सेवी संस्थान के कार्यकर्ताओ ने बीती रात पुलिस की सूचना पर गम्भीर रूप से चोटिल गाय को बढ़पुर पशुचिकित्सालय पंहुचाया| संस्था के सचिव अनूप शाक्य ने बताया कि पशु चिकित्सालय में गाय के उपचार की कोई सुबिधा नही थी| जब सीबीओ पुष्प कुमार को फोन किया तो उन्होंने मामले को टालते हुये घायल गाय को बेडारास ले जाने कि सलाह दी| इसके बाद जिलाधिकारी,एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, और आला अधिकारीयों से फोन पर दी| लेकिन गाय को कोई सुबिधा नही मिल सकी| जिसे आखिर में हालत जादा खराब होने पर गाय का एक पैर ही काटना पड़ा| जिससे आक्रोश व्याप्त हो गया है|

अफसरों की लापरवाही से आहत संस्था ने सीएम अखिलेश यादव को पत्र भेजकर अफसरों पर कार्यवाही करने की मांग की है|