लोकतंत्र में जिसके साथ जनता वही नेता: रमेश यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

schin-rmesh-yadav-nrendar-singhbhidफर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद के राजेन्द्र नगर में आयोजित महोत्सव के समापन में पंहुचे विधान परिषद के सभा पति रमेश यादव ने मंच से राजनीति और नेता की परिभाषा बतायी| उन्होंने कहा कि आज जिसके साथ जनता है वही नेता है| जनता ही नेता तय करती है| तभी नरेन्द्र सिंह यादव 6 बार विधायक चुने गये|

समापन समारोह में पंहुचे रमेश यादव का महोत्सव संयोजक सचिन सिंह यादव ने शाल उड़ाकर और मुकुट पहनाकर स्वागत किया| इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर निशान साधा उन्होंने कहा कि उन्हें हमने ही टिकट दिलाई थी लेकिन वह मेरे भी नही हुये| लोकतंत्र में जिसके साथ जनता है वह ही नेता होता है| जिसके साथ जनता नही वह केबल पार्टी का सत्यानाश ही करते है| जनता पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के साथ है इस लिये वह 6 बार विधायक बने|

नरेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओ से कहा कि वह सभी साथियों के सुख-दुःख में साथ है| पूरा क्षेत्र ही उनका परिवार है| वह इस परिवार के बल पर ही चुनाव लड़ते है| कुछ लोग उनके विरोध में खड़े होकर चुनाव लड़ना चाहते है| मै भी चाहता हूँ कि वह चुनाव लड़े| जिससे उनकी जमीनी हकीकत सामने आ जाये| उन्होंने कहा जंहा पर भी कार्यकर्ताओ को उनकी जरूरत पड़ेगी वह उसके साथ खड़े होंगे|

राजेन्द्र नगर स्थित पुरुषोत्तम सिंह इंटर कालेज के 12 वीं के छात्र रमापति ने बाबू राजेन्द्र सिंह यादव की तस्वीर बनायी| जिस पर सचिन सिंह यादव ने उसे 5000 हजार का पुरस्कार दिया| इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी| इस दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व महासचिव समीर यादव, जितेन्द्र यदव सिरोली वाले, नरेन्द्र वर्मा, भोला यादव, यशवीर आर्य, अवनीश यादव, राजेन्द्र सिंह, राघव दीक्षित व रणवीर आदि मौजूद रहे|