राजेन्द्र नगर महोत्सव में हुई किसानो के मन की बात

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa कृषि जिला प्रशासन

schin-yadav-mhotsavफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीते तीन दिन से लगातार चल रहे राजेन्द्र नगर महोत्सव में अन्नदाताओ के मन की बात कही गयी| उन्हें कृषि से सम्बन्धित राय और खेतो को उपजाऊ बनाने के गुण सिखाये गये|

राजेन्द्र नगर महोत्सव का गुरुवार को तीसरा दिन था| जिसे कृषि और पशु अधिकारी के साथ ही साथ कृषि वैज्ञानिक बुलाये गये थे| अधिकारी ने महोत्सव के संयोजक सचिन सिंह यादव के साथ कृषि विकास एवं पशु प्रदर्शनी एवं किसान पंचायत गोष्ठी का भव्य शुभारम्भ किया| जिसमे भारी संख्या में आये किसानो को विशेषज्ञों ने कृषि सम्बन्धित समास्याओ के समाधान और बीमारियों से बचाव के कारण बताते|

विशेषज्ञो ने कहा कि खेतो में अधितम जैविक खादों का ही प्रयोग करे| रासायनिक खादों का प्रयोग ना के बराबर करे| यह खादे बीमारियों का कारण बनती है| पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओ से सम्बन्धित रोगों और उनसे बचाव के तरीके बताये| महोत्सव के संयोजक सचिन सिंह यादव ने कहा कि जिले में अधिकतक किसान निवास करते है| किसानो की समस्या उनकी किसान खून पसीना एक करके जमीन में फसल उगता है जिससे लोगो का पेट पलता है| इस लिये किसान सम्मान का पात्र है| गुरुवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया|

इस दौरान भोला यादव, दिलशाद अहमद, अवनीश यादव, मोनू यादव सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे|