नोट बंदी पर कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

cangresफर्रुखाबाद: नोट बंदी विरोध में कांग्रेस ने सोमबार को मुख्यालय पंहुचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा| जिसमे कांग्रेस नेताओ नोट बंदी को ने फैसले को जल्द बाजी का फैसला बताया|

जिलाध्यक्ष मृत्युंज्जय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुये| जिन्होंने मोदी के फैसले के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया| जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने यह फैसला विवेकहिन् तरीके से जनता को परेशान करने के लिये किया है| गरीब जनता भूखमरी की कंगार पर है| डाकघरो से रूपये बदलकर नही दिये जा रहे है| 2000 हजार का नया नोट भी बाजार में छोटे नोट ना होने से कारगर नही है|

पीएम झूठी घोषणायें कर रहे है| अभी तक 500 रुपये का नोट नही आया है| उन्होंने समस्या का समाधान तत्काल करने की मांग महामहीम से की है | नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला, जितेन्द्र कश्यप, सुरेश चन्द्र दीक्षित, राजेन्द्र नारायण मिश्रा, र्मेह्स चन्द्र कठेरिया अनुपमा शर्मा, राकेश सागर आदि मौजूद रहे|