शुक्रवार से छठ पूजा शुरू, गंगा घाट पर गंदगी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  छठ पूजा को एक बहुत ही पवित्र त्योहार माना गया है। यह त्योहार सूर्यदेव और षष्ठी माता जिन्हें छठी माता भी कहा जाता है, को समर्पित माना गया है। छठी मैया को संतानों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। नहाय खाय से छठ पूजा पर्व की शुरुआत मानी जाती है। छठ पूजा की शुरू 17 नवंबर से हो रही है| लेकिन गंगा घाट पर अभी भी गंदगी का अम्बार है|
छठ पूजा नहाय खाय के साथ 17 नवम्बर शाम को शुरू हो रही है| 18 नवंबर को खरना शाम को होगा| 19 नवंबर को सांय काल को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ दिया जायेगा| इसके बाद 20 नवंबर को प्रातः कालीन उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जायेगा| जिसके बाद पूजा का समापन होगा| लेकिन छठ पूजा को लेकर अभी तक पांचाल घाट पर गंदगी का अंबार है| पूर्वांचल विकास समिति के संयोजक डॉ. शमीम अहमद नें बताया कि कमेटी नें निर्णय लिया है कि छठ पूजा में स्थानीय लोमें भव्गोंयता आयेग| को भी शामिल किया जायेगा| जिससे पूजा में भव्यता आयेगी|