युवक ससुराल में फांसी पर झूला

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरा में बीती रात 24 वर्षीय दुर्विजय पुत्र भगवान सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

शुक्रवार को सुबह गाँव के ही रामानन्द की पुत्री रीता और सीता कूड़ा डालने के लिये गयी तो अनुज के खेत में खड़े पेंड पर लाश लटकी देखी| उन्होंने वापस आकर परिनो को जानकारी दी| घटना की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन आ गये| गाँव के चौकीदार कल्लू ने पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी व दरोगा वाईपी सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने शव को फांसी से नीचे उतारा|

दुर्विजय सिंह का विवाह बीते एक वर्ष पूर्व बेंचेलाल की पुत्री विनीता निवासी बहोरा से हुआ था| वह अपनी ससुराल में ही रहता था| दुर्विजय मूल रूप से मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुनपालपुर का निवासी था| पुलिस को शव की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है| जिसमे एक युवक से बात करने का जिक्र है| पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| शव का पोस्टमार्टम डॉ० सुमित कुमार ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्विजय के शव में एल्कोहल भी मिला है| और मौत का कारण फांसी ही आया है|

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है | तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|