एएसपी व सीओ के सामने दरोगा और सपा नेता में नोकझोंक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

upp345फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा एएस चौहान का सपा नेता से विवाद हो गया| सपा नेता ने दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप जड़ा| इसके बाद जमकर नोकझोंक हुई| बाद में लोगो ने मामले को रफा दफा कर दिया|

सपा नेता बंटी यादव बाइक पर सबार होकर जा रहे थे उसके पीछे एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था| जब वह लाल दरवाजे से गुजरे रहे थे तो वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा एएस चौहान ने खुद कानून तोड़ते हुये बाइक की चाबी खीच ली| जिस पर सपा नेता ने आपत्ति की तो दरोगा अपनी मर्यादा भूल कर सपा नेता बंटी यादव से भिड गये|दोनों में तीखी नोखझोंक हो गयी| विवाद के दौरान एएसपी अशोक कुमार व सीओ आलोक कुमार आदि मौके पर ही मौजूद थे|

जैसे तैसे मामले को रफादफा किया गया| सपा नेता बिना कागज दिखाये ही चले गये| बद में भी दरोगा का कई लोगो से विवाद हुआ|