व्यापार, मकान, दुकान सब छीन लेगें मोदी: सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

sp-baithkफर्रुखाबाद: पीएम मोदी के नोट बंदी से सपा नेताओ में घबराहट साफ देखी जा सकती है| सपा महानग़र की आयोजित बैठक में साफ कहा गया की बीते लोक़ सभा चुनाव जैसे गलती दोबारा ना करे नही तो मोदी व्यापार, मकान और दुकान सब छीन लेंगे|

शहर के मोहल्ला मदारबाडी पीपल वाली गली में आयोजित बैठक में नोट बंदी का मुद्दा छाया रहा| जिसमे कहा गया की नोट बंदी से आम जनता का बुरा हाल है| दो हजार का नोट बैंक से निकल रहा है| लेकिन उसके खुले नही मिल पा रहे है| बाजारों में दुकानों पर पैसा नही है| मोदी दुसरो का दर्द नही समझ रहे| सपा नेताओ से कहा की गरीब मरेगा भूख के कारण तो दुकाने लूटेगा| व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि 85 प्रतिशत जनता विधान सभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिला चुकी है | आगे यह गलती की तो मोदी व्यापार, मकान, दुकान सब छीन लेगे| इस लिये विधान सभा में यह गलती कोई भी ना दे|

इस दौरान विश्वास गुप्ता, सौरभ गुप्ता, कल्लू गुप्ता, आदि मौजूद रहे|