सपा चेयरमैंन के सुरक्षा कर्मी पर जानलेवा फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

cheyramain-kampilफर्रुखाबाद:(कंपिल) समाजवादी पार्टी से चेयरमैंन उदयपाल यादव के सुरक्षा कर्मी पर बीती रात कुछ हमलाबरो ने जानलेवा फायरिंग कर दी| घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस मामले की जाँच में जुटी है|

चेयरमैंन की सुरक्षा में तैनात सत्यपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह कंपिल के डाक बंगले में रुके थे| तभी निरीक्षण भवन के बाहर से कुछ लोगो ने चेयरमैंन को गाली देना शूरू कर दिया| जिस पर सुरक्षा कर्मी ने बाहर आकर देखा तो हमलाबरो ने सुरक्षा कर्मी पर ताबड़तोड़ गोली चलायी| बचाव में सुरक्षा कर्मी ने भी अपनी करवाइन से फायरिंग कर दी| जिसके बाद हमलाबर जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये|

घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|