बस अड्डे पर भीषण गंदगी से यात्री बेहाल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

foto-bas-aaddafoto-gndgiफर्रुखाबाद: शहर का रोड बेज बस अड्डा गंदगी से भरा है | जिससे आने-जाने वाले यात्री का उठना-बैठना तक बेहाल है| लेकिन कोई सुध लेने वाला नही है| जिससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ रहा है|

रोड बेज बस अड्डे के दिल्ली, एटा, कायमगंज व अलीगढ़ की बसों के निकट भीषण गंदगी है| यात्री खुले में ही शौच और पेशाब कर रहे है| जिससे दिनों दिन गंदगी बढती जा रही है| इसके साथ ही पानी की टोंटी के नीचे, मंदिर गेट पर भी गंदगी का साम्राज्य देखा जा रहा है| बदायूँ-कानपुर की तरफ जाने के लिये बने बस अड्डे के गेट के पास गंदगी है|

यह वही जगह है जंहा सांसद मुकेश राजपूत सहित बीजेपी के कई दिग्गज कुछ दिनों पूर्व सफाई अभियान के लिये झाड़ू लगायी थी| लेकिन आज तक कोई असर नही दिखा| बल्कि गंदगी दिनों दिन बढती जा रही है| रोडबेज के अफसर इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे| वही नये बस अड्डे का निर्माण भी अभी अधर में है| जिससे अभी हाल में यात्रियों को कोई सहूलियत नजर नही आ रही है| एआरएम अंकुर विकास ने बताया की खुले में शौच के लिये खुले में जाना मना है सफाई कर्मी भी संबिदा पर तैनात है| गंदगी के सम्बन्ध में सफाई कर्मी लगाकर सफाई करायी जायेगी|