डीएनए टेस्ट के इंतजार में अटका लईक के परिवार का मुआबजा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते 10 जनवरी की रात डग्गामार डबल डेकर बस और ट्रक की भिंडत के बाद बस में आग लग गयी थी| जिसमे कई यात्रियों की मौत हो गयी थी| उसी दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की भी जलकर मौत हों गयी थी| घटना के दो महीने बाद मृतक के परिवार को मुआबजे का इंतजार है| लेकिन मुआबजा डीएनए टेस्ट की जाँच रिपोर्ट पर लटका है| परिवार टेस्ट रिपोर्ट की तरफ टकटकी लगाये बैठा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम उगरापुर निवासी 48 वर्षीय लईक पुत्र मो० ऊमर अपनी पत्नी 48 वर्षीय शाहिदा बेगम, 13 वर्षीय पुत्री सादिया, 11 वर्षीय पुत्र शान, 9 वर्षीय सैफ के साथ बस में सबार हुए थे| उन्हें पूरे परिवार के साथ जयपुर जाना था| लेकिन ईश्वर की कुछ और ही मंजूर था| लईक का पूरा परिवार कन्नौज बस हादसे का शिकार हो गया| मृतको की संख्या अधिक होनें से उनकी पहचान नही हो सकी| जिसके चलते मृतको का डीएनए टेस्ट कराया गया साथ ही परिजनों के नमूने लिए गये| लईक और उसके बच्चो का डीएनए पता लगाने के लिए उसके भाई रहीश के खून का नमूना और उसकी पत्नी शाहिदा का डीएनए पता लगाने के लिए उसकी माँ शाहनाज बेगम के खून का नमूना लिया गया था| लेकिन घटना को लगभग दो महीने का समय बीत गया| परिजनों से मिलने कोई अधिकारी नही आयी|
मृतक के भाई रहीश नें बताया कि उनकी पुलिस के जाँच अधिकारी से वार्ता हुई थी| लेकिन अभी तक डीएनए रिपोर्ट हैदराबाद से नही आयी है| उसके आने के बाद ही मृतकों की पहचान हो सकेगी| तब तक हमे इंतजार के लिए कहा गया है| इस सम्बन्ध में एसडीएम से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया  तो उनके कर्मचारी नें बताया की साहब मीटिंग में है|