महिला सम्मेलन में भीड़ जुटाने पर जोर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-stypal-sinh-mithilesh-agrvalफर्रुखाबाद: पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजत बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक में महिला सम्मेलन में भीड़ जुटाने पर बल दिया गया| साथ ही साथ विरोधी निशाने पर रहे|

बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिला सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया गया| बैठक में महिला नेत्रियो को संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी सौपी गयी| साथ ही साथ यह भी कहा गया की सपा सरकार में महिलाओं को सुरक्षा नही मिल पा रही है| आये दिन महिलाओ के साथ आपराधिक वारदाते हो रही है| लूट, हत्या और बलात्कार चरमसीमा पर है| प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि महिला सम्मेलन में केंद्र सरकार की राज्यमंत्री साध्वी निरंजना ज्योति आएँगी|

इस दौरान सम्मेलन के प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राठौर, जिला संयोजक ममता सक्सेना, सुमन राठौर, मीरा सिंह, राजवती वाथम, जिला महामंत्री विमल कटियार, रामवीर शुक्ला, राजू गुप्ता, मिडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|