दलित महिला की बेहरहमी से हत्या कर घर में लूटपाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kiran htya 6.5luut qwbhidफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज में बीती रात घर के कमरे में सो रही महिला की हत्या कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया| घटना ने पुलिस के पैरो से जमीन खिसका दी है| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति और उसकी एक महिला रिश्तेदार को हिरासत में लिया है|

याकूतगंज निवासी सुशील जाटव की 35 वर्षीय पत्नी किरन अपने पति और 13 वर्ष की पुत्री रश्मी के साथ घर की छत पर सो रहे थे| देर रात तकरीबन 2 बजे किरन छत से नीचे ऊतर कर नीचे कमरे में आ गयी| सुबह जब सुशील नीचे उतरा तप देखा की किरण मृत पड़ी है और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा है| घटना की जानकारी उसने अपनी पुत्री को दी| जिसके बाद किरन को सुशील लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचा जंहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया|

घटना की सूचना मिलने पर एसपी राजेश कृष्णा, एएसपी रामभुवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाल फतेहगढ़ अजीत सिंह, कोतवाल फर्रुखाबाद डीके यादव आदि मौके पर आ गये| फिंगर प्रिंट और स्वाट टीम के साथ ही साथ डॉग स्कोट भी मौके पर बुला ली गयी| खोजी कुत्ता आस्कर ने घर से बाहर निकलकर गंध ली और खेतो में दौड़ने के बाद फिर उसी घर में आ गया जंहा हत्या की गयी थी| पुलिस ने मृतक के पति सुशील और उसकी रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया| लूट में कीमती जेबर और 22 हजार रुपये नकद दिखाये गये है|