पूर्व विधायक महरम सिंह का निधन

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

mohan-agrval-rmla-mhram-singh12फर्रुखाबाद: कांग्रेस के पूर्व विधायक महरम सिंह बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे| उनको उपचार हेतु लखनऊ ले जाया जा रहा था मलिहाबाद के पास उन्होंने अंतिम साँस ली| उनकी मौत की खबर आते ही उनके शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गयी|

92 वर्षीय महरम सिंह ने रामनगरिया मेले के संस्थापक थे| वह कांग्रेस में कई बार विधायक भी रहे| उनके स्वर्गवास से जिले कि कांग्रेस पार्टी के साथ ही समाज ने भी एक बुजुर्ग नेतृत्व खो दिया| महरम सिंह आजादी के सिपाही भी रहे| जिस कारण भी उन्हें समाज अक्सर मच पर जगह देता रहा| उनके शव का अंतिम संस्कार शनिवार को पांचाल घाट पर किया जायेगा|