कांग्रेस और आप का सड़कों पर प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

kangresफर्रुखाबाद: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लेने से नाराज कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार को कोसा। आज सुबह कार्यकर्ताओं ने आवास विकास में भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की | जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने आरोप लगाया कि खुद को राष्ट्रवादी कहने वाले भाजपाई देश को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जो ‘वन रैंक, वन पेंशन देने की बात कर रहे हैं, उनकी भी पोल खुल गई। वही आप नेताओ ने चौक बाजार पर केजरीबाल के पक्ष में प्रदर्शन कर अपनी भडास निकाली|

दिल्ली में खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन अग्रवाल से मिलने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को रोंकने के विरोध में कांग्रेस और आप ने जमकर प्रदर्शन कर भडास निकाली| कांग्रेस नेता आवास विकास तिराहे पर एकत्रित हुये| उन्होंने मोदी के विरोध में नारेबाजी की| और बीजेपी पर ‘वन रैंक, वन पेंशन को लेकर गम्भीर आरोप भी जड़े| राहुल गाँधी के समर्थन और मोदी सरकार के विरोध में नारे बुलंद किये गये| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश कटियार, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, दीप्ती सिंह, सोनी दीक्षित आदि मौजूद रहे|

वही आम आदमी पार्टी ने चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीबाल के समर्थन में नारे बुलंद किये| जिससे चौक पर जाम की स्थित बन गयी| जिला संयोजक अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे|