मृतकों की आत्मा शांति के लिये महासभा का कैंडिल मार्च

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दिनों मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में मारे गये यात्रियों की आत्मा शांति के लिये हिन्दू महासभा ने कैंडिल मार्च निकाल कर शोक व्यक्त किया|
संगठन के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोनू तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुये उन्होंने बस दुर्घटना में मृत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिये मोमवत्ती जलाकर कैंडिल मार्च किया| वही संगठन ने शासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना ना हो| इस दौरान नगर महामंत्री हिमांशु गुप्ता, सनी शुक्ला, रवि कश्यप, अर्जुन दीक्षित, अमन तिवारी, शिवम कश्यप, सौरभ मिश्रा, अमित गुप्ता आदि रहे|
स्वर्णकार युवा मंच की बैठक सम्पन्न
स्वर्णकार युवा क्रांति मंच की बैठक भारत भारती भवन नुनहाई में सम्पन्न हुई| जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सोनी, प्रदेश अध्यक्ष बाबू राम सेठ आदि पंहुचे| कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र वर्मा ने किया| कार्यक्रम में पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया| वही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की भी सलाह दी गयी|