दीवाली पर विवाहिता ने लगाया मौत को गले

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

mmtaa-ajay-mautफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी 33 वर्षीय ममता पत्नी अनिल कुमार ने मामूली विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली| जिससे दीवाली पर उसके घर में मातम छा गया|

ममता के पति अनिल ने बताया कि सुबह तड़के उसकी पत्नी ने कुछ रुपये मांगे| तो अनिल ने पैसे देने से इंकार कर दिया| उसने कहा की शाम को मजदूरी से लौटने पर उसे रूपये देदेगा| इस बात पर ममता खफा हो गयी| उसने जहरीला पदार्थ खा लिया| जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| महिला को कायमगंज सीएचसी लाया गया| जंहा उसे हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| सुबह परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जंहा डॉ० अशोक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| ममता की मौत की खबर पर उसकी ससुराल और मायके में मातम फ़ैल गया| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
अनिल ने बताया कि उसके 9 वर्षीय पुत्र अर्पित, 7 वर्षीय अंकित, 4 वर्षीय मीनाक्षी है| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|