प्रियंका के प्रयोग से कांग्रेस को चुनाव में चमत्कार की उम्मीद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीति का पारा सर्द हवाओं में भी चढ़ता जा रहा है| बीते दिन नगर में जनसभा में आये सीएम योगी के वयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री नें पलट बार किया| वहीं उन्होंने काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ पर किये गये प्रयोग पर अपनी राय दी| उन्होंने कहा की प्रियंका गाँधी के इस प्रयोग से आगामी चुनाव में चमत्कार हो जाए तो बड़ी बात नही|
कांग्रेस के प्रदेश सचिव व भोजपुर विधान सभा से प्रबल दावेदार कौशलेन्द्र के आवास विकास स्थित आवास पर पंहुचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें बीते दिन सीएम योगी के मालेगांव प्रकरण पर कांग्रेस को माफी मांगने के वयान पर पलटवार किया| उन्होंने कहा कि वह क्या बरी हो गये है| वह तो मांफी मंगाते रहते है| वह कभी कहते है की राजनीति का दुरुप्रयोग किया है| उन्होंने कहा कि कोई धर्म का चोगा पहन ले और कहे की अब कोई उसको छू नही सकता| यह हम नही मानते| यदि कोई अगर धर्म की परिभाषा अपनी मर्जी से देता है यह हमे स्वीकार नही है| हमने तो यह भी देख लिया की महात्मा गाँधी के धर्म की परीभाषा पर भी लोग सबाल उठा रहे है| मालेगाँव में पहले दबाब था तो अब भी दबाब में आ सकते है| हम नही चाहते की किसी पर झूठे मुकदमे हों| कोर्ट तय करेगा मुकदमे झूठे है या नही| उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि काशी के कोरिडोर में वह अपने को ही अकेले शो कर रहे है| यह फर्क भाजपा में दिख रहा है| उन्होंने कहा की प्रियंका गाँधी के ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ कार्यक्रम को युवा महिलाये काफी पसंद कर रही है| जिससे आगामी चुनाव में बड़ा चमत्कार हो सकता है|
लुईस बोलीं सलमान सत्ता में होते तो जिले को मिलता गंगा एक्प्रेस-वे
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें कहा कि सभी को यह विश्वास होना चाहिए की यदि सलमान खुर्शीद सत्ता में होते तो जिले को गंगा एक्प्रेस-वे जरुर मिलता|
मेज ठोंककर बोलीं मैं लडूंगी चुनाव
लुईस खुर्शीद नें एक सबाल के जबाब में पेज ठोंककर कहा कि वह हर कीमत पर चुनाव लड़ेगी| उनकी पूरी तैयारी है| जिससे सदर के अन्य कांग्रेसी दावेदार काफी हतात नजर आये| चर्चा रही की क्या कांग्रेस किसी युवा प्रत्याशी को चुनाव में नही लड़ायेगी|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पुन्नी शुक्ला, प्रमोद जैन आदि रहे |