सेन्ट्रल जेल के कैदी की मौत

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

chantral-jjailफर्रुखाबाद: बीते 7 वर्ष से सेन्ट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहे 76 वर्षीय रामनारायण वाथम निवासी जररपुर इंदरगढ़ कन्नौज की गुरुवार को दोपहर मौत हो गयी| उनको उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लाया गया था जंहा उसे मृत घोषित किया गया|

वही सेंट्रल जेल में बंद रामनारायण की तबियत बिगड़ने पर बंदी रक्षक उसे लेकर 12:30 बजे लोहिया अस्पताल पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक बंदी राम नारायण के पुत्र सर्वेश ने बताया कि उनके पिता को वर्ष 2009 में हत्या के मामले में सजा हुई थी| उनके साथ भाई मूलचंद्र, सूबेदार, व चचेरे भाई जबाहर पुत्र शम्भू दयाल को भी सजा सुनाई गयी| बीते 7 वर्ष से वह जेल में थे| गुरुवार को सर्वेश अपनी पुत्री अंजली के साथ सेंट्रल जेल मुलाकात करने आये थे| तब उन्हें जानकारी हुई कि उनके पिता की मौत हो गयी है| परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन के द्वारा उनके परिवार को कोई सूचना नही दी गयी|