डीएम बनना आसान है साहब, सैनिक बनना मुश्किल

FARRUKHABAD NEWS

dm-armiarmiarmi-ralyफर्रुखाबाद: पूर्व सैनिको की रैली में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा दिखा| प्रशासन की लापरवाह कार्यप्रणाली की जमकर शिकायत हुई| भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों की शिकायत हुई| आक्रोशत पूर्व सैनिको ने प्रशासनिक अफसरों पर भी जमकर हमला बोला| पूर्व सैनिको ने जिलाधिकारी के सामने कहा कि डीएम बनना आसान है साहब लेंकिन सैनिक बनना मुश्किल| पूर्व सैनिको की बिजली, तहसील, लाइसेंस, दबंगई आदि की शिकायते मुख्य रूप से आयी|

राजपूत रेजिमेंट के हाल में आयोजित पूर्व सैनिको की रैली में पंहुचे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एसपी सुभाष सिंह बघेल के साथ मेजर जनरल विनोद शर्मा आदि से समस्ये. सुनी| रैली में आये पूर्व सैनिक एसएनएस चौहान ने कहा कि उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नही हो रहा है| कई बार सम्बन्धित कार्यालय में चक्कर काट चुके है| वीएन माथुर ने एरियर भुगतान ना होने की शिकायत की| अमृतपुर निवासी रामनारायण शर्मा ने कहा की वे बीते कई वर्षो से अपने खेत की मेड बंदी कराने के लिये तहसील के चक्कर लगा रहे है| लेकिन एसडीएम कोई सुनबाई नही करते| उन्होंने कहा की सैनिक बनना कोई आसान काम नही| जबकि डीएम बनना आसान है| सैनिक तपकर बनता है| उसके बाद भी जब वह देश सेवा के बाद अपने घर लौटता है तो फिर उसके काम को करने में लापरवाही की जाती है|

जदुनाथ सिंह ने कहा कि छाबनी क्षेत्र मे दुकानो का आबंटन पूर्व सैनिको को करे दिया जाये| पूर्व सैनिक चन्द्रप्रकाश भी अपनी मांगो को लेकर भडक गये| वह अपने साथ तिरंगा लेकर आये थे| उन्होंने कहा कही भी पूर्व सैनिको की समस्या का समाधान नही हो पा रहा है| प्रमोद दीक्षित ने कहा कि कोषागार में लिपिक वीरेन्द्र कटियार रिश्वत मांगता है| जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिको की समस्या के समाधान के लिये नबम्बर में एक बैठक की जायेगी| यदि किसी की कोई समस्या है तो उनके कार्यालय आकर सीधे मिल सकता है| लिखकर दे तो वीरेन्द्र कटियार पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा| शीशम बाग़ निवासी शशि राठौर ने कहा कि उसके प्लाट के आगे एक बिजली का खम्भा लगा है| जो नही हट पा रहा है| रजनेश मिश्रा ने कहा कि मिलेट्री अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सिटी स्केन की कोई व्यवस्था नही है| वह मरीज को निजी कराना पड़ता है|उसका बिल भुगतान होना चाहिए| मेजर जनरल विनोद शर्मा ने वीर नारियों को शाल देकर सम्मानित किया|

स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर कवेन्द्र सिंह, ब्रिगेडियर टीसी महरोत्रा आदि मौजूद रहे|