हरियाणा की 700 पऊआ अबैध शराब पकड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

snjay-yadav-putr-ahibran-singhफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम खेतलपुर सौरिया निवासी संजय यादव पुत्र अहिबरन यादव के घर पुलिस ने छापा मारकर एक कमरे में 700 पऊआ हरियाणा की शराब बरामद की है|

थाना पुलिस को सूचना मिली की संजय यादव के घर में अबैध शराब का जखीरा भरा है| जिस पर पुलिस ने पहले एक पुलिस कर्मी सादा कपड़ो में संजय गुप्ता के घर भेजा| जब उसने सब समझ लिया तो थानाध्यक्ष सुशील कुमार को अवगत करा दिया| जिसके बाद थानाध्यक्ष फ़ोर्स के साथ उसके घर जा धमके उन्होंने उसके कमरे में रखे 700 पऊआ हरियाणा ब्रांड की शराब पकड़ ली| उन्होंने मौके से आरोपी संजय यादव को भी दबोच लिया|

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि संजय अपने घर से ही शराब सप्लाई करता था| उसे कटिया क्रासिंग के पास से पुलिस ने दबोचा है| उसे गिरफ्तार कर लिया गया है|