शपथ के बाद नही हो सकी जिला पंचायत की पहली बैठक ?

FARRUKHABAD NEWS Politics- Sapaa ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

shguna deviफर्रुखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष के शापथ ग्रहण के बाद होने वाली पहली बैठक जिला पंचायत सदस्यो के मौके से चले जाने के कारण नही हो सकी| जिससे बैठक टल गयी| कई जिला पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर कार्यो में बराबरी का हिस्सा दिये जाने की मांग की है|

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण के बाद विकास भवन में जिलापंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन होना था| लेकिन शपथ ग्रहण के बाद कई जिला पंचायत सदस्यों में बैठक से किनारा कर लिया| कुछ सदस्य ही मौके पर रह गये| जिससे बैठक नही हो सकी | और ना ही समितिया गठित हो सकी| वही जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना देवी शपथ नही पढ़ सकी| जिसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें शपथ पढ़कर सुनाई| तब वह जिलाधिकारी के साथ शपथ बोल सकी|

जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना देवी के पति विधायक अजीत कठेरिया ने बताया कि पहली बार शपथ ग्रहण को ही बैठक माना जाता है| रजिस्टर पर सभी शपथ लेने वाले सदस्यों ने हस्ताक्षर भी कर दिए है| कई जिला पंचायत सदस्य जिलाधिकारी को पत्र देने चले गये| जिस कारण वृहद बैठक का आयोजन नही हो सका| आगामी बैठक के लिये अभी तिथि घोषित नही हो पायी है| जल्द बैठक का आयोजन होगा|