गोली लगने से घायल युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

rinku-htyaaफर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बुढनामऊ निवासी 40 युवक रिंकू पुत्र प्रकाश को 21 अक्टूवर की रात गाँव के ही एक दबंग युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया था| जिसकी 22 तारीख शाम 9 बजे रात सैफई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी|

विदित है की घायल रिंकू की माँ रूपा ने बताया था की नशे की हालत में रिंकू अपने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था| तभी उधर से गाँव का ही निवासी युवक गटउआ गुजरा उसने रिंकू पर उसे गाली देने का आरोप लगाया| जिस पर दोनों में विवाद की स्थित बन गयी| गटउआ ने उसे तमंचे से गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| आरोपी मौके से फरार भी हो गया| घायल रिंकू को रात में ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| सीओ आलोक कुमार ने फ़ोर्स के साथ लोहिया अस्पताल आकर जाँच पड़ताल की थी| जिसके बाद उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे सैफई के लिये रिफर कर दिया गया| जिसकी शनिवार की शाम मौत हो गयी| रविवार को परिजन शव लेकर गाँव पंहुचे तो कोहराम मच गया| बबाल होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गयी| पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों के साथ भेज दिया| परिजन मुआबजे की मांग कर रहे थे| जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पंहुचकर मदद का भरोसा दिया|

मृतक की पत्नी रेनू और माँ रूपा का रो-रो आकर बुरा हाल हो गया| मृतक रिंकू के आठ वर्षीय अजंली, पांच वर्षीय पुत्र प्रेम, 3 वर्षीय पुत्री ज्योति व एक दुधमुंहा चार माह का पुत्र है| कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि घटना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|