सदर विधान सभा में चार दिन प्रचार करेगी राहुल की संदेश यात्रा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

cangresफर्रुखाबाद: राहुल गाँधी की संदेश यात्रा लेकर जिले का भ्रमण कर रहे तिलंगाना प्रदेश के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद पूनम प्रभाकर के द्वारा जिले में चल रही राहुल गाँधी की संदेश यात्रा सोमवार से सदर विधान सभा में पार्टी का प्रचार-प्रसार करेगी|

जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि 25 अक्टूबर को पूर्व सांसद पूनम प्रभाकर वापस चले जायेगे| लेकिन यात्रा पूरी विधान सभा में 27 अक्टूबर तक चलेगी| पूर्व भोजपुर, अमृतपुर और कायमगंज विधानसभा में राहुल गाँधी की संदेश यात्रा घूम चुकी है| सदर विधान सभा में यात्रा का स्वागत और नुक्कड़ सभाओ की भी व्यवस्था की गयी है| संदेश यात्रा का किसान और आम जनता हाथो-हाथ ले रही है|

रविवार को यात्रा बढ़पुर के एक गेस्ट हॉउस से कायमगंज के लिये रवाना हुई| जिसमे पूर्व सांसद पूनम प्रभाकर, कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युजंय शर्मा, राकेश सागर, दीप्ती सिंह आदि मौजूद रहे|