महिला प्रधान को घर में घुसकर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

marpitफर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुइयां गाँधी की प्रधान रीना देवी पत्नी सुनील गिहार ने गाँव के ही लोगो पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है| प्रधान ने शिकायती पत्र एसपी को सौपा| उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया है|

प्रधान रीना देवी ने एसपी सुभाष सिंह बघेल को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि बीते दिन वह ग्राम सभा गाजीपुर मडैया के बीच के रास्ते पर मिट्टी कार्य करा रही थी| कम समाप्त करके वह अपने घर आ गयी| जिसके बाद शाम पांच बजे सुरेश सिंह, कृष्ण दास व रामदास निवासी तुसौर, छोटू पुत्र रामदत्त, प्रेमनारायन दीक्षित पुत्र देवनारायण निवासी कुइंया गाँधी लाठी-डंडो से लैस होकर आ गये| उन्होंने प्रधान के बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी| उन्होंने रास्ते पर मिट्टी डालने का विरोध किया| घटना के सम्बन्ध में थाना पुलिस को सूचना दी गयी| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| जिसके बाद महिला प्रधान ने सोमबार को एसपी से भेट कर न्याय की गुहार लगायी| एसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया है|