घर में घुसकर महिला से छेड़छाड, पति को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

MARPITफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम गंगोली निवासी एक महिला को घर में घुसकर उससे छेडछाड करने और विरोध करने पर उसके पति को पीट देने की शिकायत की है| एसपी ने जाँच के आदेश दिये है|

आरेंन्द्र श्रीवास्तव की पत्नी रूचि ने एसपी से शिकायत कर कहा है कि वह बीते 13 अक्टूबर को अपने घर पर थी | तभी शाम तकरीबन 7:30 बजे गाँव के ही शिवम पुत्र सर्वेश सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आये औरे उससे अश्लीलता करने लगे| तभी उसके पति आरेन्द्र आ गये उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी | मोबाइल भी छीन लिया|

घटना के सम्बन्ध में एसपी सुभाष सिंह बघेल ने जाँच के आदेश दिये है|