धोखेबाज नेताओ की सपा मे कोई जगह नही

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaaa chnderpalफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने पार्टी कार्यालय में कहा की पार्टी में अब दोगले नेताओ को कोई जगह नही| सपा के सच्चे सिपाहियों को ही सम्मान दिया जायेगा|

आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बनने के बाद बुलाई गयी पहली कार्यकर्ता बैठक में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह ने कार्यकर्ताओ की जमकर क्लास लगाई| उन्होंने कहा की पार्टी के लिये जो जेल गये और जिन्होंने पार्टी के लिये अपना खून पसीना एक किया उन्हें सम्मान नही मिल पा रहा है| जिससे वह कुंठित महसूस कर रहे है| जिलाध्यक्ष ने कहा की जो पार्टी के धोखेबाज पदाधिकारी है उनकी सपा को कोई जगह नही| उन्होंने व्लाक प्रमुख चुनाव में जिले के चार व्लाक प्रमुख निर्विरोध होने पर सभी को बधाई दी|

कार्यकर्ताओ को आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को साथ लेकर 2017 के चुनाव में लगने की सलाह भी दी|
नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये| केके यादव सहित इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे|