अबैध कब्जे के अधिक मामले देख खफा हुए आईजी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)आईजी जोन कानपुर मोहित अग्रवाल नें समाधान दिवस में पंहुचे कर फरियादियों की शिकायतों को सुना और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये| इसके साथ ही पुलिस को अपराधियों पर शिकंजा करनें के निर्देश दिये|
समाधान दिवस में पंहुचे आईजी मोहित अग्रवाल नें कहा कि आये हुए सभी शिकायती पत्रों का रजिस्ट्रार में पूरा विवाद नोट कर कार्यवाही भी अंकित करनें के निर्देश दिये| उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर जाकर महिला पुलिस कर्मियों से जानकारी ली और अभिलेख चेक किये| उन्होंने निर्देश दिये कि सभी शिकायती पत्रों को महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज करें|
इसके साथ ही थाना कार्यालय का निरीक्षण कर अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया| उन्होंने जानकारी ली कि 2021 में कितनी चोरी हुईं है जिसमे दीवान कैलाश सिंह नें बताया कि कुल तीन चोरी और तीन नकब जनी की वारदात हुई हैं| जिसमे अभी तक दो मामलों का खुलासा भी हो चुका है|  इसके साथ ही दीवान पवन नें उन्हें बताया कि अभी तक कुल 42 गुंडा एक्ट की कार्यवाही हुई हैं| इसके साथ ही उन्होंने थानें के हथियारों और असलहों के बारे में जानकारी भी ली| समाधान दिवस में उनके सामने अधितर अबैध कब्जे के मामले आये| आईजी नें हल्का इंचार्ज भभूति प्रसाद को तलब कर तत्काल सभी मामलों का निस्तारण करनें के निर्देश दिये| वहीं आईजी नें चौकी दारों को टार्च व शाल भेट की|  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप,सीओ सिटी नितेश कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर गौर आदि रहे |