ढोल पीटकर पुलिस ने हत्यारोपियों को तलाशा

FARRUKHABAD NEWS

upp-jbr-singh-htyaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्जी दरौरा निवासी 40 वर्षीय जबर सिंह यादव पुत्र छबिनाथ सिंह का किसी वजनदार चीज से सर कुचकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था| लेकिन अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नही कर सकी है| आखिर पुलिस ने घटना के लगभग एक माह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी| शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिये|

बीते 5 सितम्बर को जबर सिंह यादव पुत्र छबिनाथ सिंह का किसी वजनदार चीज से सर कुचकर हत्या कर दी गयी थी| मृतक के भाई अजीत सिंह कि तहरीर पर प्रधान प्रमोद यादव उर्फ़ पप्पू निवासी बहोरनपुर टप्पा मंडल, मंक्कूनगला निवासी रंजीत पुत्र कुंबरपाल, खुटा देव निवासी गुड्डू यादव पुत्र रामविलास व नरेश दिवाकर पुत्र रोशन लाल के खिलाफ धारा 147,302,201,34 आईपीसी के तहत मुकदमा भी दर्ज किया था| सूत्रों का कहना है कि कही ना कही सत्ता का दबाब है जिससे पुलिस आरोपियों पर हाथ नही डाल रही है| शनिवार को थानाध्यक्ष अजय चौहान ने पांचो आरोपियों के घर ढोल बजाकर नोटिस चस्पा करा दिये|

थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि जाँच चल रही है| गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है| जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा|