भाजपा जनता को गुमराह करने की फिर बना रही रणनीति: सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaa-chndrpal-satish-diksdhitफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में भाजपा को निशाने पर रखा गया| कार्यकर्ताओ से कहा गया कि भाजपा की गुमराह करने वाली रणनीति से दूर रहने की जरूरत है|

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई मासिक बैठक में पंहुचे लधु सिचाई बोर्ड के सलाहकार सतीश दीक्षित ने कहा कि सपा की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पंहुचायें| जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि सभी नवीन पदाधिकारियों से कहा कि वह प्रतिदिन जनता के बीच जाकर पार्टी का प्रचार करे| महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने का काम कर रही है| इसकी गुमराह करने वाली रणनीति से दूर रहने की आवश्यकता है|

इस दौरान चाँद खां, ओम प्रकाश शर्मा, अफरोज यूसुफ, बीना शर्मा, रजन कान्तिकारी, दिनेश भारती, प्रदीप यादव टीटू, अमित यादव गौरव, रवि पाण्डेय आदि मौजूद रहे|