रेलवे माल गोदाम पर खड़ा ट्रैक्टर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रेलवे माल गोदाम पर खड़ा ट्रैक्टर शुक्रवार रात चोरी कर लिया गया| जबकि वहां मौके पर चालकों के अलावा कई ट्रैक्टर खड़े थे| वहां चालकों के साथ ही साथ कई मजदूर भी सो रहे थे| सूचना मिलनें पर पुलिस घटना की जाँच कर रही है|
थाना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के टिकुरियन नगला पचपुखरा निवासी धन सिंह का ट्रैक्टर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम से माल ढोनें के लिये लगा है| जिसे गाँव करनपुर रेहा निवासी विशाल चलाता है| 5 फरवरी की रात माल की ढूलाई के लिए ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टरों के साथ खड़ा था| वहां पर कई मजदूर व ट्रक चालाक भी लेटे थे| जबकि चालक विशाल उस दौरान खाना खानें चला गया| कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसका ट्रैक्टर वहां से गायब था| घटना के सम्बन्ध में धनसिंह नें थाना पुलिस को तहरीर दी| थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह नें बताया कि तहरीर मिली है| अभी छानबीन की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|