घर से चोरो ने हजारो का माल किया साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात दीवार के सहारे घर में घुसे चोरो ने घर के भीतर रखा सामान चोरी कर लिया| पुलिस ने जाँच पड़ताल की है | लेकिन अभी तक कोई सुराग नही लगा|

थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा निबासी राम चंद्र पुत्र लल्लू राठौर चिलसरा बाजार में सड़क के किनारे फुटपाथ पर लाइटर चाकू छुरी तथा अन्य सामान की दुकान लगाते है| बीती गुरुवार की शाम को सामान समेटकर वह घर चले गये| सामान घर पर रख दिया रात्रि के किसी समय अज्ञात चोरो ने दीबार के सहारे अंदर घुसे| अज्ञात चोरो ने रखा सारा सामान निकाल लिया और ले गये| घटना की जानकारी तब हुई जब रामचन्द्र सुबह जागा और शौच क्रिया के लिये घर से बर्तन लेने गया जंहा रखा गया सामान गायब था| घटना की सूचना मिलने पर परिबार में कोहराम मच गया मौके पर भीड़ जुट गयी| घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है जिस पर पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण किया| पुलिस का कहना है कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर नही दी गयी है