पोलिंग स्टेशनों की संख्या तक नही बता सके बीजेपी मंडल अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने जोर पकड़ लिया है| बीजेपी पूरी ताकत झोककर नगर पालिका व नगर पंचायतों का भगवा करण करने की तैयारी कर रही है| जिसके तहत शुक्रवार को बुलाई गयी बैठक में मंडल अध्यक्ष व मंडल संयोजक फेल हो गये| मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन की संख्या तक नही बता सके|

शहर के आवास विकास कालोनी स्थित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त के कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में पंहुचे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्षों, वार्ड संयोजको, वार्ड के प्रभारियों व वार्ड अध्यक्षों के साथ चर्चा की| उन्होंने मंडल अध्यक्षों से उनके पोलिंग स्टेशनो के विषय में जानकारी मांगी | जिस पर वह बगंले झाँकने लगे| वही मंडल आयोजको को खड़ा किया गया तो कई को यह तक पता नही था की वह मंडल संयोजक भी है| उन्होंने नगर में मतदाता सूची बांटे जाने की जानकारी ममांगी तो पता चला की नगर में मतदाता सूची बांटी ही नही गयी| जिस पर उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची बांटी नही गयी तो अभियान के तहत वोट कैसे बढ़ गये|

उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुये सभी के पेंच कसे| कहा कि जब तक पूरे मन से चुनाव की तैयारी में नही लगा जायेगा| तब तक विजय नही होगी| उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाये जाने के लिये कहा| पूर्व विधायक बनबारी लाल दोहरे ने कहा कि बीजेपी जिले में 1997 से कोई चुनाव नही जीती| हमे 1997 वाले जज्बे के साथ ही चुनाव में मैदान में उतराना होगा| तभी जीत मिलेगी| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,प्रांशु दत्त द्विवेदी,शैलेन्द्र सिंह राठौर,भास्कर दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे|