सास से विवाद होने पर फांसी पर झूली महिला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

fansiफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम नहरुआ नगला निवासी 29 वर्षीय रामबेटी पत्नी आत्माराम का सास से विवाद होने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

बीते दिन रामबेटी का सास कटोरा देवी से बच्चो को लेकर विवाद हो गया था| विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने बीती रात घर के निकट नीम के पेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुबह ग्रामीणों ने रामबेटी को फांसी पर लटके देखा तो मौके पर भीड़ लग गयी| मृतक रामबेटी के दो पुत्र विमलेश 6 वर्ष व डेढ़ वर्षीय निलेश है| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है| जाँच की जा रही है|