प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही सपा: संतोष गंगवार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG.

bjpफर्रुखाबाद: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने जनपद में सांसद जन संवाद कार्यक्रम में पंहुचकर सपा सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि सपा केबल जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही| लेकिन विकास के नाम पर उसके पास कोई जबाब नही है| यूपी बेहाल है| यह समझ में नहीं आ रहा कि यूपी का विकास कैसे होगा| उन्होंने यह भी कहा बीते विधान सभा चुनाव ने सदर सीट जिस कारण हार गयी उस तरह की गलती इस बार नही होगी|

सबसे पहले पांचाल धाट पर पंहुचने के बाद उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी के चित्र पर माल्यार्पण किया| इसके बाद आवास विकास के एक होटल में पत्रकारों से कहा कि यूपी की सपा सरकार का विवाद दुर्भाग्य पूर्ण है| सपा सरकार प्रदेश के विकास के विषय में ना सोचकर अपनी कुर्सी बचाने में लगी है| जबकि देश का सबसे बड़ा राज्य यूपी है| उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व में फर्रुखाबाद में टेक्सटाइल प्रोजेक्ट लगाने के लिये यूपी सरकार केव पास प्रस्ताव भेजा था| लेकिन अभी तब सपा सरकार में रूचि ली जाती है|

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने देशवासियों के लिये बहुत योजनाये चला दी है| लेकिन यूपी में उन्हें प्रभावी नही होने दिया जा रहा है| केंद्र ने 50 हजार से 10 लाख का मुफ्त लोंन देने की योजना चलाई है| लेकिन यूपी ने जरूरत मन्दो को योजना पूरी तरह नही मिल पा रही है| श्री गंगवार ने बताया कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के द्वारा बैंको का राष्ट्रीय करण किया गया था| लेकिन उसका लाभ जनता को पूर्ण रूप से नही मिला| मोदी सरकार ने आम जनता के लिये बैंक के दरवाजे खोले| पूरे देश में 24 करोड़ से अधिक लोगो ने अपने बैंक खाते खोले| जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे है| वही बसपा से भी जनता का मन उभ गया है| इसके साथ वह चाँदपुर गाँव पंहुचे जंहा उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद सांसद जन संवाद कार्य क्रम को सम्बोधित किया|
सदर सीट पर नही दोहराई जायेगी पुरानी गलती
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा बीते 2012 के चुनाव में जिस गलती के कारण सदर सीट 149 मतो से हार गयी थी| उसे दोहराया नही जायेगा| इसके लिये पार्टी ने हारने के कारण पर मंथन करना शुरू कर दिया है| पूर्व में हुई गलती को दोहराया नही जायेगा | इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,प्रांशु दत्त द्विवेदी,पूर्व विधायक,कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री विमल कटियार, जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी, रजीव सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे|