ब्रेकिंग: राजबब्बर का कार्यक्रम हुआ निरस्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

rajbbar1फर्रुखाबाद: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का कार्यक्रम निरस्त हो गया है| जिसके कांग्रेसी अब अन्य बड़े नेताओ से कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है|
27 साल यूपी बेहाल यात्रा को लेकर जनपद आ रहे राजबब्बर अचानक अस्वस्थ्य हो गये| जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि जिससे अब पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया व गुलाव नबी आजाद जनसभा को सम्बोधित करेंगे| सदर सीट के लिये यह प्रभावित करने वाली बात होगी| पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद की यंहा से चुनाव लड़ने की तैयारी है| लेकिन अभी तक वह सदर पे जमीनी पकड़ नही बना पायी है| इस रैली के माध्यम से वह अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाह रही है| लेकिन अंतिम दिन प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त होने से उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है|