मुकदमें की रंजिश में युवक के पैर में मारी गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लेंनदेंन के विवाद में मुकदमा दर्ज करानें की रंजिश में युवक के गोली मार दी| युवक के पैर में गोली लगनें से वह गंभीर रूप से घायल हो गये| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस मौके प् पंहुची और जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ निवासी 36 वर्षीय आकाश कटियार (सोडी) गाजियाबाद में ठेकेदारी करता है| आकाश नें बताया कि उसने ग्राम धन्सुआ निवासी वैभव आदि को 10 हजार रूपये उधार दिये थे| जिसको वह लोग वापस नही कर रहे थे| लिहाजा आकाश नें न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हो गये| वारंट जारी होनें से खफा आरोपियों नें थाना कादरी गेट के ग्राम घारमपुर में उस समय घेर लिया जब आकाश बीजेपी प्रत्याशी की एक बैठक से लौट रहा था| आकाश का आरोप है कि दंबगों उसके पैर में गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में देर शाम 9:47 बजे भर्ती किया गया | सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष कादरी गेट मौके पर पंहुचे| उन्होंने तफ्तीश की| सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है|