कांग्रेस की सरकार बनी हो होगा किसानों का कर्ज मांफ!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. कृषि जिला प्रशासन

kangresफर्रुखाबाद: प्रदेश ने कांग्रेस की सरकार लाने के लिये कांग्रेस हर सम्भव प्रयास कर रही है| यूपी में किसानो को रिझाने के लिये कांग्रेस ने किसानो के कर्ज माफ करने का भरोसा दिया जा रहा है|

जिसके चलते टीम पीके तहसील स्तर से व्लाक स्तर तक किसान मांग पत्र भराकर किसानो को लुभाने का प्रयास कर रही है| शुक्रवार को टीम पीके की जनपद प्रभारी मोनिका भारद्वाज ने नगर में पंहुंच कर नेहरु रोड पर एक प्रतिष्ठान पर बैठक कर कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| मोनिका ने बताया कि कार्ड पर किसान के कर्जे की मात्रा भी अंकित होनी चाहिए और उसका मोबाइल नम्बर भी मांग पत्र पर लिखने को प्राथमिकता में शामिल किया गया है|

मोनिका भारद्वाज ने बताया कि किसान का कर्ज माफ़,फसलो का बाजीब मूल्य, कृषि बिजली दर को कम करना ही कांग्रेस की पहली मांग होगी| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व सीएम उम्मदीवार शीला दीक्षित जनपद में मोहम्मदाबाद से होते हुये सेन्ट्रल जेल चौराहा, जिला जेल चौराहा, फतेहगढ़ चौराहा, भोलेपुर, नेकपुर और आवास विकास होते हुये क्रिश्चियन मैदान पंहुचेगी| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी, जीतू मिश्रा, राकेश सागर आदि मौजूद रहे|