व्यापारी का माल छुडाने को व्यापार मंडल नेता आपस में भिड़े

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

vyaapri-linjignjmachis-linji-gnjफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज बाजार में दुकानदार का माल सेल्स टेक्स कमिश्नर से छुडाने को लेकर लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता व उपाध्यक्ष शशिभूषण के बीच विवाद हो गया| बाद में आपस में विवाद निपटाकर मामले को रफा-दफा किया गया|

लिंजीगंज बाजार में राजा विक्की की पप्पू जनरल स्टोर के नाम से दुकान है| जिस्समे जाँच करने सेल्स टेक्स कमिश्नर डॉ० देवेन्द्र सिंह पंहुचे| उन्होंने मौके से 40 पेटी माचिस हरियाणा लिखी हुई पकड़ ली| जिसकी सूचना लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता को दी गयी| कमलेश मौके पर आ गये| लेकिन उन्होंने सिफारिश करने से मना कर दिया| जिससे व्यापारी राजा विक्की के साथ कमलेश की कहा सुनी हो गयी|

कुछ देर बाद लिंजीगंज व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शशि भूषण दुकानदार की पैरवी में पंहुचे| उनके साथ भी कमलेश गुप्ता का विवाद हो गया | बाद में सभी ने बैठकर पंचायत कर मामले को निपटा लिया और सेल्स टेक्स कमिश्नर वापस लौट गये| जबकि पहले पकड़ा गया माल उन्होंने अपनी गाडी में लोड करा लिया था| सेल्स टेक्स कमिशनर डॉ० देवेन्द्र सिंह ने बताया कि ,माचिस के गडबड होने की जानकारी मिली थी | जाँच में ठीक मिला जिससे कोई कार्यवाही नही की गयी|