सपा ने पोलिंग बूथ बदलनें का किया विरोध

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों नें ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा की नव गठित नगर पंचायत खिमसेपुर में पोलिंग बूथ अविधिक रूप से बदला गया है|
सपा के पूर्व महासचिव समीर यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों व अन्य पदाधिकरियों के साथ डीएम को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि नगर पंचायत खिमसेपुर में नये पोलिंग बूथ बनाये गये हैं| वह असुबिधा जनक है| मतदाताओं को बूथ पर जानें के लिये काफी समस्या का सामान करना होगा| जो मतदान केंद्र लोक सभा व विधान सभा में थे वह मतदाताओं की सुबिधा के हिसाब से ठीक थे| जो पोलिंग बूथ ग्राम वैरामनगर में था उसे प्राथमिक विद्यालय कान्हेपुर कर दिया गया है| जो वैरामपुर से 7-8 किलोमीटर दूर हैं| दूसरा बूथ नगला तवलदार से मराहला प्राथमिक विद्यालय किया गया है| जबकि तवलदार में पहले से ही बूथ था| अब इसकी दूरी 4 किलोमीटर दूर कर दी गयी है| तवलदार नगला के कुछ मतदाता जू० हाई स्कूल गाजियापुर में बने बूथ से जोड़ा गया है| प्राथमिक विद्यालय नगला मानधाता का पोलिंग बूथ यहाँ से हटाकर गाजीपुर जूनियर विद्यालय में किया गया है| नगला मानधाता से गाजीपुर बूथ नगला घुरुआ का कुछ वोटर नगला बाग बूथ व कुछ वोटरों को सलेमपुर किये गये है| जिसकी दूरी लगभग 6 किलोमीटर है| सपा नेताओं नें कहा कि इन बूथों पर कभी विवाद नही हुआ और ना ही बूथ कैपचरिंग जैसी घटना हुई| उसके बाद भी बूथ बदले गये है| मांग रखी की नव गठित बूथ संशोधित किये जायें| यह नही हुआ तो चुनाव बहिष्कार करनें की चेतावनी भी दी| इस दौरान सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव, सुमित शाक्य, पेशकार सिंह, अरविन्द सिंह, रामा गौतम, रामवीर सिंह श्याम वीर सिंह आदि रहे|