बजबजाती नालियां देख पालिका के सीएसआई को लताड़

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया| जिसमे गंदगी देखकर डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने पालिका के सीएचआई की जमकर लताड़ लगा दी|
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर उप जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार नें भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कराया| इसके साथ ही डीएम नें क्रिश्चियन ग्राउंड के पीछे गलियों में काफी गंदगी, कीचड़ एवं ठहरा हुआ नाली का गंदा पानी पाया| जिसको देखकर डीएम की निगाहें तल्ख हो गयीं| उन्होंने पालिका के सीएसआई की जमकर क्लास लगा दी| इसके साथ ही उन्होंने नाली का पानी रोंकनें वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानें के निर्देश दिये | इसके साथ ही उन्होंनेवार्ड में अभियान चलाकर बेहतर साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिये| इसके साथ निजी प्लाट में गंदगी करनें वालों को चेतावनी देनें के निर्देश दिये| अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति आदि रहे|