राजेश व अंकित पर रासुका के खिलाफ परिजन धरने पर

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

hindu-mha-sbahaफर्रुखाबाsnatद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा व गौ-रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी पर रासुका लगाने के खिलाफ परिजनों ने धरना प्रदर्शन किया| इसके बाद भी उचित कार्यवाही ना किये जाने पर 10 दिन बाद आन्दोलन को उग्र रूप दिये जाने की चेतावनी दी |

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष कान्त वर्मा के नेतृत्व में साधूओ के साथ अंकित व राजेश मिश्रा के परिजनो ने जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से भेट कर दोनो पर रासुका की कार्यवाही करने का विरोध किया| प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौके पर बनायी गयी वीडियो देख ली जाये कही पर मेरे दोनों प्दाआधिकारी नही है| उन्होंने सपा से सदर विधायक विजय सिंह पर अपनी निजी दुश्मनी के चलते यह सब कराने का आरोप लगाया| उन्होंने मांग कर कहा कि जेल में बंद दोनों पदाधिकारियों से सामान्य कैदियों की तरह व्यवहार ना हो|

जिलाधिकारी से भेट करने के बाद सभी जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठ गये| इस दौरान महंत राघव दास, मनमोहन दास, बाबा बालक दास, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरन तिवारी, मोनिका मिश्रा, रोहित गंगवार, रामशंकर मिश्रा, मोहित मिश्रा आदि धरने पर बैठे |