बीबी के गम में राजमिस्त्री ने किया आत्मदाह का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

AAG 1imagesफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी 35 वर्षीय अन्नू पुत्र रामचन्द्र वाथम ने पत्नी के गम में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

अन्नू राज मिस्त्री का काम करता है| अन्नू का विवाह बीते 9 वर्ष पूर्व आगरा के छत्ता मोहल्ला निवासी गीता के साथ हुआ था| विवाह के बाद उसके एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया| इसके बाद आपसी विवाद के चलते गीता अपने मायके चली गयी | और 6 साल से लौट के ही नही आयी| बीबी और बच्चो के गम ने उसे अपने को खत्म करने के सिबा कोई रास्ता नजर नही आया| जिस पर सोमबार को अन्नू ने कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली|

गम्भीर हालत में अन्नू को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|