एसडीएम सदर को बजबजाती मिली नालियां

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

SDM1फर्रुखाबाद:(कमालगंज) जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु सफाई व्यवस्था को लेकर गम्भीर है| जिसके निर्देश पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने गये एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार को नालियाँ बजबजाती मिली| जिस पर उन्होंने सम्बंधित कर्मचारियों की जमकर क्लास लगायी|

एसडीएम सदर सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय पंहुचे| कार्यालय में सफाई कर्मियों की भर्ती चल रही थी| तभी उन्हें जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु का निर्देश मिला और वह नगप पालिका के मोहल्ला लोहिया नगर जा पंहुचे| एसडीएम को मोहल्ले की नाली बजबजाती मिली| जिस पर उनका पारा चढ़ गया| उन्होंने सफाई कर्मियों की जमकर क्लास लगा दी| उन्हें दो सफाई कर्मी राधा किशन और गोरे लाल सफाई करते मिले| उन्होंने क्लास लगाने के बाद कहा कि दो दिनों के भीतर सफाई करना सुनिश्चित करे| नही तो कार्यवाही की जायेगी|

जब एसडीएम वापस जा रहे थे तो मुख्य मार्ग पर रोड लाइट दिन में जलती मिली| उन्होंने तत्काल सम्बंधित नगर पालिका कर्मी कंचन लाल की फोन पर क्लास लगा दी और कार्यवाही की चेतावनी दी|