विकास से महरूम लोहिया की कर्मभूमि

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

LAKHMAN SINGH1फर्रुखाबाद: सर्वोदय मंडल व भारतीय किसान यूनियन की संयुक्त बैठक उत्तरी बन्धा पांचाल घाट पर एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे सभी ने निर्णय लिया कि शासन-प्रशासन के खिलाफ अहिंसात्मक ढग से आन्दोलन कर मांगो को पूरा कराया जायेगा| इसके साथ ही संगठन प्रदेश की सपा सरकार के प्रेंरणा स्रोत राममनोहर लोहिया की कर्मभूमि फर्रुखाबाद में विकास की दुर्दशा को उजागर किया|
सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राजेपुर के सभी कोटेदार राशन कार्ड धारको को राशन कम देते है| डीएसओ से मिलकर कालाबाजारी की जा रही है| कई जगह ट्रांसफार्मर जेई द्वारा खराब होने पर भी नही बदले जा रहे है| ठंडी सड़क जो लोक निर्माण विभाग के अधीन है| हालात इतने खराब है कि सड़क की दर्दशा है| शासन और सरकार विकास के नाम पर कोरी बकवास कर रही है|

इसके साथ ही साथ पुलिस के उत्पीडन, गंगापार क्षेत्र में राजकीय गौशाला व पशु चिकित्सालय की व्यवस्था उत्तरी बन्धा पांचाल घाट तहसील अमृतपुर में की जाने की भी मांग रखी गयी है| इसके साथ ही साथ नौ सूत्रीय मांगो का खाका तैयार किया गया है| बैठक में जय प्रकाश, विश्वनाथ, करन सिंह, दिनेश सिंह, संजीव सिंह, करन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह राम सिंह आदि मौजूद रहे|