लोहिया आवास अपूर्ण देख संयुक्त निदेशक खफा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

AD123 copyफर्रुखाबाद:(कमालगंज) संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर मंडल मो० आरिफ सिद्दीकी ने विकास खंड के चार लोहिया ग्रामो का निरीक्षण किया| जिसमे लोहिया आवासों का निर्माण अपूर्ण देख वह नाराज हो गये उन्होंने चेतावनी देते हुये आवास जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये|

संयुक्त निर्देशक लोहिया ग्राम महरूपुर राबी, जीरागौर, अलाउद्दीनपुर, उगरापुर का निरीक्षण किया| लोहिया ग्राम महरूपुर राबी में बिजली नही केबल खम्भे ही दिखे| उनमे तार तक नही फैलाये गये थे| इसके साथ ही चारो लोहिया ग्रामो में लोहिया आवास अपूर्ण मिले|| जिस पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियो को निर्देश दिये की जल्द से जल्द अपूर्ण लोहिया आवास पूर्ण किये जाये| उन्होंने गांवो में विधवा पेंशन से बंचित महिलाओ को जल्द से जल्द पेंशन आबंटित करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ उन्होंने विकलांगो व वृधावस्था पेशन देने के कड़े निर्देश दिये| इस दौरान उप निदेशक कृषि मौजूद रहे|

वही एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह ने बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने अभिलेश और भंडारण चेक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये| वही एसडीएम सुरेन्द्र कुमार ने जहानगंज रोड पर सठिया बाग़ के निकट अबैध रूप से चल रही आरा मशीन को सीज कर दिया| एसडीएम ने बताया कि उसके पास कोई कागजात नही मिले| जिसके चलते उसे सीज किया गया है|